चर्म रोग क्या होता है?



 

चर्म रोग (त्वचा विकार) क्या है?

चर्म रोग या त्वचा विकार बेहद ही गंभीर रोग हो सकता है। जो शरीर के अलग-अलग अंगों की त्वचा को प्रभावित कर सकता है। चर्म रोग होने पर त्वचा पर खुजली, दर्द और जलन हो सकती है। चर्म रोग होने का मुख्य कारण किसी तरह का स्वास्थ्य विकार या संक्रमण हो सकता है। जिसके कई चरण भी सकते हैं। हालांकि, इसके शुरूआती चरणों में त्वचा की सबसे ऊपरी परत को ही नुकसान हो सकता है। चर्म रोग शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, खासकर गुप्तांगों में चर्म रोग के होने का जोखिम सबसे अधिक हो सकता है। चर्म रोग संबंधी लक्षण या समस्याएं हर किसी को अलग-अलग होती है। शायद आपको पता होगा कि चर्म रोग में पित्त (Urticaria) की समस्या बहुत आम होती है।

बच्चों में चर्म रोग होना कॉमन है। बच्चों में भी व्यस्कों की तरह चर्म रोग होता है। शिशुओं में डायपर रिलेटेड स्किन प्रॉब्लम होने के चांजेस होते हैं। चूंकि बच्चे दूसरे बच्चों और वायरस के संपर्क में ज्यादा आते हैं इसलिए कभी-कभी उनमें ऐसे त्वचा विकार भी दिखाई देते हैं जो व्यस्कों में दुर्लभ होते हैं। बच्चों में कुछ स्किन प्रॉब्लम्स समय के साथ ठीक हो जाती हैं, लेकिन कुछ परमानेंट स्किन डिसऑर्डर बन जाते हैं। ज्यादातर केसेज में डॉक्टर बच्चों के स्किन डिसऑर्डर का टॉपिकल क्रीम, मेडिकेड लोशन और दवाइयों से उपचार करते हैं। बच्चों में चर्म रोग के लक्षण निम्न हैं।

       

  • एक्जिमा
  • डायपर रैशेज
  • चिकनपॉक्स
  • मीजल्स
  • वार्ट्स
  • एकने
  • हीव्स
  • फिफ्थ डिजीज
  • रिंगवॉर्म
  • वैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के कारण रैशेज
  • एलर्जी के कारण होने वाले रैशेज
  • सिबोर्हिक डर्मेटाइटिस (seborrheic dermatitis)

Comments